April 19, 2024

उज्जैन। मक्सीरोड पर गुरुवार-शुक्रवार रात 2 बजे रफ्तार से दौड़ती कार पलटी खा गई। कार में 2 युवक नशे की हालत में तीन युवतियों के साथ सवार थे। पांचों का जिला अस्पताल लाया गया। जहां से युवतियां लापता हो गई थी।
पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि देर रात मक्सीरोड हरसोदन फंटा पर तेज रफ्तार कार पलटने की सूचना पर डायल हडें्रड मौके पर पहुंची थी। कार में सवार 2 युवतियां और 2 युवक सवार थे। युवक नशे की हालत में लग रहे थे। चारों को घायल होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनके नाम विशाल पिता राधेश्याम दांगी 20 वर्ष अशोक पिता रामनारायण 28 वर्ष, मुस्कान पिता मनोहर साहू 20 वर्ष निर्मला पिता रामबाबू 19 वर्ष सामने आये। चारों के साथ एक अन्य युवती भी कार में सवार होना बताई जा रही थी। लेकिन वह नहीं मिल पाई। चारों राजगढ़ के मुस्तानपुरा के ब्यावरा निवासी होना सामने आये। घायलों को कहना था कि वह महाकाल दर्शन के लिये आ रहे थे। पुलिस ने उन्हे उपचार के लिये भर्ती कराया। जहां से शुक्रवार सुबह घायल युवतियां लापता हो गई थी। युवको के परिजनों को पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दी है। उनके बयान दर्ज होने पर ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।