April 20, 2024

उज्जैन। गणतंत्र दिवस का पर्व खत्म होने के बाद एक बार फिर पुलिस और नगर निगम की टीम ने बदमाशों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आज सुबह 11:00 बजे पुलिस का अमला कोर्ट मोहल्ला पहुंचा।
सीएससी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि 20 वर्षों से जुए सट्टे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपी शाहिद पिता अब्दुल गनी 46 वर्ष की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई है। सुबह 11:30 बजे नगर निगम और पुलिस का अमला कोट मोहल्ला पहुंचा था। जहां अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपी के मकान को तोड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ 21 मामले महाकाल थाने में दर्ज है। कई बार उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है बावजूद उसकी गतिविधियां कम नहीं हो रही थी।