April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। जेठानी की मौत के बाद उसका क्रियाकर्म कर बाइक पर बेटे के साथ लौट रही देवरानी चलती बाइक से गिर गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई
लसूडिया पुलिस ने बताया कि भागीरथपुरा की उषाबाई पति मिट्ठूलाल बेटे दीपक के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी देवास नाके पर गश खाकर गिर गई। गंभीर चोट लगने के चलते उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उषाबाई की जेठानी का 19 जनवरी को निधन हो गया था। उसके क्रियाकर्म का काम निपटाकर वह भागीरथपुरा स्थित अपने घर पर आने के लिए बेटे के साथ बाइक से निकली और हादसे का शिकार हो गई।