April 20, 2024

उज्जैन। कोरोना की तीसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ बुलेटिन रात 11.45 के बाद जारी किया जा रहा है। देर रात स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 2224 लोगों की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें 157 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के 155 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 1 महिदपुर का और एक घटिया तहसील का पॉजिटिव मिला है। पिछले 5 दिनों से कोरोना शतक लगा रहा है। देर रात जारी बुलेटिन में संक्रमण की दर 7.5 प्रतिशत रही है, जो गुरुवार के मुकाबले कुछ कम रही। तीसरी लहर के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 974 हो चुकी है। जिसमें 954 का उपचार लक्षण कम होने पर होम आइसोलेशन में चल रहा है। 20 अस्पताल में भर्ती है लेकिन उनकी हालत भी खतरे से बाहर है।