March 28, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। श्री रामानुज कोट मंदिर यशवंत गंज गोराकुण्ड में गोदाम्माजी के विवाह उपलक्ष्य में 27 वां तिरुप्पावे पाशुर उत्सव मनाया गया।
मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सम्पत कुमार झंवर व मंत्री गोविंद पटवा ने बताया है कि गोदाम्माजी की रजत पालकी पर मंदिर परिसर में शाही सवारी निकाली गई ओर मंदिर परिसर की 3 परिक्रमा पूर्ण की। गोदाम्माजी विवाह उत्सव स्वामी श्री श्री रंगाचार्य जी महंत साहब के सानिध्य में स्वामी श्री विजया आचार्य के द्वारा स्तोत्र पाठ मन्त्रोउच्चारण के साथ किया, पाठ समाप्ति के बाद गोदाम्माजी की दिप प्रजलंन महाआरती सम्पन्न हुई। उसके पश्चात क्षीराण भोग के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस उत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओ.पी. बोहरा, शांतिलाल गट्टानी,के.डी.साबू,राजगोपाल मानधन्या,श्री निवास सोनी,देवेन्द्र ईनाणी, सत्यनारायण बाहेती,रवि झंवर, राधेश्याम मण्डोवर,ओम नारायण जाजोदिया सहित अन्य समाज सेवी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्टी पुरुषोत्तम आगेश्वर ने दी।