April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र भोपाल। सुल्ली डील्स ऐप क्रिएटर और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसे इंदौर के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप से अरेस्ट किया है। उसने इंदौर स्थित कढर एकैडमी से इउअ किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओंकारेश्वर ठाकुर ट्विटर पर उस ट्रेड ग्रुप का सदस्य था, जो मुस्लिम महिलाओं को बदमान करने के लिए ट्रोल करता था। माना जा रहा है कि ओंकारेश्वर ठाकुर से पूछताछ के बाद और नाम सामने आ सकते हैं। 25 साल के ओंकारेश्वर ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि जनवरी 2020 में अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्विटर पर एक ग्रुप जॉइन किया था। इस ग्रुप का नाम ट्रेडमहासभा था। ग्रुप में मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने को लेकर बहस होती थी। दिल्ली पुलिस ने जुलाई 2021 में ऋकफ दर्ज की थी।