April 18, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। ‘चक दे इंडिया’ की खूबसूरत लड़की प्रीति सभरवाल ने अपनी खूबसूरती से, सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था, वो लड़की हैं सागरिका घाटके। सागरिका घाटगे विजयेंद्र घाटगे की बेटी हैं, जो हिंदी फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्ती हैं। सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर की बेटी थीं। इस तरह से सागरिका घाटगे शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
सागरिका ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के बाद भी सागरिका कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन 2017 में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूर बना ली। अभिनेत्री सागरिका घाटगे 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर

फिल्म चक दे इंडिया में तो सागरिका ने हॉकी प्लेयर की किरदार निभाया ही था और दमदार तरीके से अपना रोल प्ले किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि असल जिंदगी में भी सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रही हैं।

कॉलेज से ही मिलने लगे थे फिल्मों के ऑफर

जब सागरिका घाटगे कॉलेज में पढ़ रही थीं, तभी से उन्हें विज्ञापन में अभिनय करने के लिए कई प्रस्ताव मिलने लगे थे लेकिन उनके पिता ने पढ़ाई की वजह से काम करने के लिए लिए मना कर दिया। अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं करने के बाद सागरिका ने अपना कॅरियर शुरू किया।

सागरिका ने 2017 में जहीर से शादी की

अगर बात करें सागरिका और भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के रिश्तें की, तो इनका रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कील के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। सागरिका ने 2017 में जहीर से शादी की थी।