April 25, 2024

उज्जैन। कोरोना की रफ्तार अब थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जिसमें महिदपुर के एक साथ 10 संक्रमित मिले हैं। 54 शहर और एक नागदा का है। चार दिनों से कोरोना की रिपोर्ट डरावनी सामने आ रही है। देर रात 11.30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में पॉजीटिव दर 3.15 प्रतिशत सामने आई है। 2058 सेम्पल की रिपोर्ट में 65 लोग पॉजीटिव थे। लॉकडाउन खुलने के बाद पहली बार महिदपुर में कोरोना ने धमाका किया है। शहर के साथ अब तहसीलों में संक्रमण की रफ्तार बढऩे लगी है। महिदपुर में 10 संक्रमित मिलने से पहले नागदा के 2 और तराना में एक रिपोर्ट पॉजीटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं है। जिसके चलते 182 का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। 9 अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को 14 लोगों के स्वस्थ्य होने पर एक्टिव संख्या 182 हो गई है।