April 25, 2024
– कोरोना गाइड लाइन का पालन कर बैरिकेड से की पूजा
ब्रह्मास्त्र उज्जैन। केरल राज्य के राज्यपाल महामहिम आरिफ़ मोहम्मद खान शनिवार को उज्जैन आए। इस दौरान उन्होंने महाकाल के दर्शन किए और भोग आरती में भी शामिल हुवे।
मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र सिसौदिया ने बताया शनिवार को केरल के राज्यपाल महाकाल मंदिर में 40 मिनट रुके। वे सुबह बाबा की भोग आरती में भी शामिल हुवे एवं दर्शन लाभ लिए। उन्होंने मंदिर में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए नंदीहॉल के पीछे बेरेगेटिंग के बाहर से ही खड़े होकर दर्शन, पूजन किया। पुजारी द्वारा विधि, विधान से पूजन अभिषेक कराया गया। राज्यपाल ने पुजारी के माध्यम से महाकाल को जल अर्पित किया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम गोविंद दुबे मन्दिर प्रशासन की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, पूर्णिमा सिंघी ने महामहिम राज्यपाल का। मंदिर की परम्परा अनुसार भगवान महाकाल का स्मृति चिन्ह, प्रसाद व दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया।