April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र भोपाल। प्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह कहा कि लॉकडाउन लगाने या बाजार बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यदि कोई भ्रम फैला रहा हो तो उसका यह भ्रम दूर करें। उन्होंने कहा कि यह जरूर है कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार सख्ती कर सकती है। मास्क न लगाने पर जुर्माने की राशि बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसी तरह खुली जेल पर भी विचार किया जा रहा है। मास्क पहनना अनिवार्य है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना बम बन कर न घूमें।