March 29, 2024

उज्जैन। क्षिप्रा नदी के बड़े पुलिस से छलांग लगाने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों द्वारा बचाकर पुलिस के सुपुर्द करने का मामला सामने आया है। बचाने वालों ने मामले का वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बडऩगर से उज्जैन को जोडऩे वाले मार्ग क्षिप्रा नदी पर बड़ा पुल बनाया गया है। जहां से एक व्यक्ति नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रहा था। जिसे कुछ लोगों ने देखा तो बातों में उलझा लिया। आत्महत्या का प्रयास कर रहा व्यक्ति परेशान होने की बात कह रहा था। उसे बचाने के लिये उसके बच्चों की कसम दी गई, लेकिन वह पुल की रैलिंग से लटक गया। इसी बीच कुछ लोगों ने समझदारी दिखाते हुए उसके हाथ पकड़ लिये और ऊपर खींच लिया। मामले की सूचना डायल हंड्रेड पर दी गई। जीवाजीगंज थाना पुलिस उक्त व्यक्ति को थाने लेकर पहुंची और पूछताछ शुरु की। उसने अपना नाम निलेश सांखला निवासी महावीरनगर होना बताया। परिजनों के आने पर पता चला कि वह चेरिटेबल अस्पताल में सायकल स्टेंड पर बैठता है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।