April 25, 2024

उज्जैन। ठंड में अंधेरा गहराते ही चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। नववर्ष पर शहर से बाहर गया पुलिसकर्मी का परिवार रविवार देर रात लौटकर आया तो मेन गेट पर दूसरा ताला लगा मिला। अंदर दरवाजे का टूटा हुआ था। चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया था। नानाखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
पुलिस विभाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर संजयसिंह राजपूत का परिवार बंसत विहार कालोनी में निवास करता है। संजय सुसनेर में पदस्थ है। 1 जनवरी को बेटी का जन्मदिन होने पर परिवार पैतृक गांव राजगढ़ गया था। ड्यूटी से सब इंस्पेक्टर भी राजगढ़ पहुंच गये थे। देर रात परिवार लौटकर आया तो मेन गेट पर दूसरा ताला लगा था। घर में प्रवेश करने वाले दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर सामने आया कि घर का पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा है, अलमारी का लॉक भी टूटा है। घर में चोरी की जानकारी नानाखेड़ा थाना पुलिस को दी गई।