April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने न्यू ईयर अपने पति निक जोनस और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। दोनों कपल गोल सेट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर जश्न की झलक दिखाई है। 2022 की शुरूआत उन्होंने रोमांटिक अंदाज में की। दोनों एक बोट पर बैठे हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने बताया कि वह अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की बहुत आभारी हैं। प्रियंका और निक के साथ इस सेलिब्रेशन में नताशा पूनावाला और अमेरिकी सिंगर जेम्स कैवनॉग भी शामिल हुए।
निक के साथ खूबसूरत तस्वीरें
प्रियंका ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह निक की बाहों में हैं। उन्होंने गुलाबी रंग का गाउन पहना हुआ है जबकि निक फ्लोरल प्रिंट शर्ट में हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका बिकिनी पहने सनबाथ ले रही हैं। एक अन्य तस्वीर में प्रियंका सेल्फी ले रही हैं जबकि उनके बगल में निक बैठे हुए हैं।
दोस्तों और परिवार का जताया आभार
प्रियंका ने फोटोज के साथ लोकेशन में हैवेन (स्वर्ग) लिखा। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- ह्यअपने दोस्तों और परिवार के प्रति बहुत आभारी हूं। ये सेलिब्रेशन की लाइफ है। हैप्पी न्यू ईयर।ह्य
निक ने पोस्ट की थी तस्वीर
इससे पहले न्यू ईयर के मौके पर निक जोनस ने एक तस्वीर पोस्ट की थी। प्रियंका उन्हें किस करती नजर आई थीं। निक ने कैप्शन में लिखा था- ह्यमेरी हमेशा के लिए न्यू ईयर किस।ह्य
काम में व्यस्त प्रियंका
प्रियंका हाल ही में फिल्म ह्यद मैट्रिक्सह्ण में नजर आईं। वह फिल्म में सती की भूमिका में हैं। बॉलीवुड में उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म ह्यजी ले जराह्ण है। इसमें उनके अलावा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ हैं।