April 20, 2024

बलून मैं गैस भरने वाला सिलेंडर फटा,4 बच्चों सहित 5 घाय

उज्जैन। रविवार सुबह खाक चौक पर आयोजित सेर सपाटा के आयोजन के दौरान वंहा बलून में गैस भरने वाला सिलेंडर फट गया। इसघटना में एक वयस्क और चार बच्चे घायल हुए हैं।
चिमनगंज थाना अंतर्गत खाक चौक पर रविवार को सुबह सैर सपाटा का आयोजन किया गया था।आमजन को सुबह जल्दी उठकर घूमने के लिए प्रेरित करने के लिए इसका आयोजन किया जाता है।नागरिक समिति ही इसका आयोजन करती है।इस आयोजन मैं बच्चों के मनोरंजन के लिए बलून ओर अन्य व्यवसाई भी आ जाते हैं।रविवार सुबह आयोजन के दौरान बलून मैं गैस भरने के दौरान ही आकस्मिक गैस टैंक फट गया।पास ही मौजूद 4 बच्चों और एक युवक इसकी चपेट मैं आकर घायल हो गए।सभी को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया गया ,
वही गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को इलाज के लिए इंदौर किया रैफर किया गया है।चिमनगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।