April 17, 2024

उज्जैन। शहर में 53 संगीन के अपराधों को अंजाम दे चुके कुख्यात बदमाश के मकान पर सालभर में दूसरी बार गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंचा। बदमाश का मकान अवैध होने पर हथौड़े चलाकर तोड़ा गया। निगम टीम जब कार्रवाई के लिये पहुंची उस दौरान बदमाश की बेटी के हाथों में मेंहदी सज रही थी।
गुंडे-बदमाशों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में कुख्यात बदमाश युनुस उर्फ छैनू पिता बाबू डबल 25 सालों से लगातार अपराधों को अंजाम दे रहा है। अब तक वह 53 अपराध कर चुका है। सालभर पहले पुलिस ने उसके मकान को तोड़ दिया था, लेकिन उसने दोबारा से 2 मंजिला मकान खड़ा कर लिया था। नगर निगम ने अवैध मकान बनाने पर कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन बदमाश ने अपना अवैध मकान नहीं हटाया। जिसके चलते नगर निगम टीम पुलिस बल के साथ दोपहर में फाजलपुरा पहुंची और कुख्यात बदमाश के मकान पर हथौड़े चलाकर तोडऩे की कार्रवाई शुरु की। इस दौरान परिवार ने विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन मकान अवैध बना होने पर कार्रवाई जारी रही।