April 20, 2024

ब्रह्मास्त्र पुणे। पुणे में नवाले ब्रिज के पास हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को फिर एक बार यहां हुए एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। यहां ब्रिज से नीचे उतर रहे कंटेनर ने अनियंत्रित होकर दो बाइक और 4 कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में शामिल तीनों लोग सड़क किनारे खड़े थे। ये सभी बस का इंतजार कर रहे थे।
पुणे पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना पुणे-सतारा हाईवे पर सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुई है। मृतकों में जगदीश कुमार (50), नितेश कांबले (28) और मोहम्मद सुलतान (26) शामिल हैं। हादसे का शिकार हुईं चार में से एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना मुंबई से सतारा की ओर जा रहे कंटनेर के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। ब्रिज से उतरने के दौरान कंटनेर की रफ्तार बहुत तेज थी, इसलिए माना जा रहा है कि ब्रेक फेल हुआ है।