April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। इंदौर में मिस और मिसेज इंडिया इंटरनेशनल दिवा की शो स्टॉपर इंदौर की ही चैताली जैन रही। रैम्प पर चेताली जैन का एक अलग ही अंदाज था, जिसे बेहद सराहा गया। शो ऑर्गेनाइजर डॉ. जानवी चंदवानी के अनुसार इस शो की मुख्य अतिथि सेलिब्रिटी फिल्म अभिनेत्री तथा सुपर मॉडल अभिनेत्री डॉ. अदिति गोवित्रीकर थी। इस शो की शुरुआत रागिनी मक्कर की गणेश वंदना से हुई, जो अविस्मरणीय थी। शेरोज सेवा द्वारा महिला सशक्तिकरण के इस शो को बेहद सराहा गया। ग्रेट शेरेटन होटल में हुए इस शो में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपनी – अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। यह शो सुंदरता, समीक्षा फिटनेस, प्रश्न उत्तर के आधार पर था। विजेताओं को जजेस पैनल द्वारा परखा गया। कंपटीशन में तीन स्पर्धा रखी गई थी। प्रथम राउंड, द्वितीय एथेनिक राउंड के अलावा ट्रांसजेंडर वाक भी रखा गया जो उत्साहवर्धक था। आदिति गोवित्रीकर ने रीना पाटिल, शेरी जायसवाल, उन्नति मनुजा, रूचि, नैना, साधना सिंह, कंचन कुमारी, ममता मेहरा, पलक मोटवानी को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया। अतिथियों का सत्कार पौधों से किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से युवा उपस्थित रहे।