March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। परिवहन विभाग के अधिकारी जितेंद्र सिंह रघुवंशी पिछले करीब 4- 5 वर्षों से इंदौर जिले में आरटीओ के पद पर पदस्थ हैं। पंचायत चुनाव के चलते इंदौर जिले में आचार संहिता लागू की गई। इसके अंतर्गत 3 वर्ष से अधिक जिले में पदस्थ अधिकारियों का जिले के बाहर ट्रांसफर होना चाहिए, परंतु आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी का ट्रांसफर 5 वर्षों के बाद भी नहीं होना इंदौर जिले में चर्चा का विषय है। आरटीओ रघुवंशी भाजपा की पूर्व सरकार में इंदौर में पदस्थ हुए थे, फिर कांग्रेस सरकार आने के बाद भी इंदौर आरटीओ के पद पर पदस्थ रहे। उसके बाद फिर से भाजपा सरकार आने के बाद भी इंदौर में पदस्थ हैं। इंदौर जिले में आरटीओ रघुवंशी के कार्यकाल में फर्जी मार्कशीट पर असली ड्राइविंग लाइसेंस भी सैकड़ों की संख्या में जारी हो गए थे। इस मामले में तेजाजी नगर थाने में एफआइआर भी दर्ज हुई है, जहां पर जांच जारी है।
लोगों का कहना है कि वर्तमान में चुनाव आयोग की आचार संहिता के तहत 3 वर्ष से अधिक जिले में पदस्थ अधिकारियों का ट्रांसफर का नियम है। खुद सरकार ने भी गाइडलाइन बनाई थी कि किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को 3 साल से अधिक एक ही जगह पर पदस्थ नहीं रखना है। उसके अंतर्गत इंदौर आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी का ट्रांसफर क्यों नहीं हो रहा है ? यह लोगों की समझ परे है और जांच का भी विषय है।