March 29, 2024

नई दिल्ली। म्यांमार में एक खदान धंसने की वजह से 1 व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में करीब 70 लोग लापता हैं। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम के 200 सदस्य मौके पर पहुंचे है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू टीम के एक सदस्य ने बताया कि काचिन राज्य की हपकांत खदान सुबह करीब 4 बजे धंस गई। इसमें करीब 70-100 लोगों के लापता होने की आशंका है। पिछले साल जुलाई में हुई भारी बारिश की वजह से काचिन राज्य की एक खदान धंस गई थी। इसमें करीब 300 लोगों की जान चली गई थी।