March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। 20 दिसंबर सोमवार से पौष मास शुरू हो रहा है। हिंदू मास में यह दसवां मास कहलाता है। इस मास में भगवान सूर्यनारायण की उपासना की जाती है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डिब्बावाला ने बताया कि पौष मास में मकर संक्रांति जैसे दान-पुण्य के कई बड़े त्योहार भी आते हैं। इसी के साथ साथ मास का समापन भी होगा। वैसे पौष मास 20 दिसंबर से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगा। पुराणों में भी इस मास में सूर्य पूजा की, अर्घ्य देने का खास महत्व बताया गया है। इस मास में सुबह घूमने से सेहत अच्छी रहती है और उम्र भी बढ़ती है। पौष मास में सूर्य देव के भग स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। रविवार को व्रत रखकर सूर्य को तिल-चावल की खिचड़ी का भोग लगाने से मनुष्य तेजस्वी बनता है।पुराणों के अनुसार पौष माह में किए गए तीर्थ स्नान और दानसे उम्र लंबी होती है और बीमारियां दूर हो जाती हैं।