April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। देश के 4 राज्यों में शनिवार को ओमिक्रॉन के कुल 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र में 8, कर्नाटक में 6, केरल में 4 और तेलंगाना में 12 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं। हालांकि यहां अभी 3 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। देश में अब ओमिक्रॉन के मरीजों की कुल संख्या 143 हो गई है। देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित फिलहाल महाराष्ट्र (48) में हैं। मुंबई में आज फिर 4, सतारा में 3 ओर नागपुर में 1 केस मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं, कर्नाटक में मिले 6 संक्रमित दक्षिण कन्नड़ जिले के दो मेडिकल संस्थानों में पाए गए हैं।