April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र भोपाल। उत्तर से आ रहीं ठंडी हवाओं ने मध्य प्रदेश में कंपकंपी बढ़ा दी है। दिन और रात के तापमान बहुत ज्यादा गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में ग्वालियर और नौगांव सबसे सर्द रहा। यहां शनिवार रात का पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़िया-उमरिया में न्यूनतम पारा 2 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल, सागर समेत 15 शहरों में शीतलहलर और अति शीतलहर का प्रकोप रहा। मौसम वैज्ञानिक जेडी मिश्रा ने बताया कि अभी दो दिन तक इसी तरह ठंड के तेवर रहेंगे।
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान सागर और भोपाल में गिरा। यहां रात का पारा सामान्य से 7 डिग्री से भी ज्यादा नीचे आ गया। भोपाल में सीजन में पहली बार पारा 4 डिग्री सेल्सियस रहा। सागर में 4.4 रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के 15 शहरों में रात के पारे में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। ये इलाके सीवियर कोल्ड की चपेट में आ गए।