March 28, 2024

चौराहों पर देर रात तक पुलिस, शहर में आने-जाने वाले रास्तों पर चेकिंग पॉइंट्स

ब्रह्मास्त्र इंदौर। शहर में पुलिस कमिश्नरी की सख्ती साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने रात 11 बजे बाद शहर में पब बंद कराए। शहर में आने-जाने वाले रास्तों पर पॉइंट्स बनाकर चेकिंग की गई। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने रात 1 बजे तक चेकिंग करने को कहा है। इंदौर के विजय नगर एमआईजी, पलासिया, लसूडिया, हीरा नगर थाना क्षेत्र में रात को पुलिस ने हर आने-जाने वाले से पूछताछ की। थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार विजयनगर इलाके में सबसे अधिक नौजवानों का जमावड़ा दिखाई देता है। इसके चलते 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने चौराहे के दोनों तरफ शहर के आने-जाने वाले रास्ते पर चेकिंग पॉइंट लगाया।। ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की।