April 24, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने कई राज्यों में ठंड बढ़ा दी है। उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण राजस्थान के अनेक इलाके शीतलहर की चपेट में हैं जहां रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। बीती शुक्रवार रात राज्य के फतेहपुर व चुरू में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। उत्तरी पर्वतीय राज्यों-उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण वहां से आ रही ठंडी हवाओं के चलते उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने देश के अधिकतर हिस्सों में शनिवार से तापमान में गिरावट आएगी। और अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।