March 29, 2024

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 2022 सीजन के लिए टीम इंडिया के स्टार आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को रिटेन नहीं किया है। अश्विन ने आईपीएल में अपने करियर की शुरूआत चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ की थी। वह 2008 से 2015 तक महेंद्र सिंह धोनी की टीम का हिस्सा थे। लेकिन इसके बाद वह पुणे सुपर ज्वाइंट्स, पंजाब किंग्स और इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहे। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा अगले सीजन में रिटेन नहीं होने के बाद अश्विन ने एक बार फिर से सीएसके के लिए खेलने के संकेत दिए हैं। अश्विन अब मेगा आॅक्शन में उतरेंगे और अगर लखनऊ या अहमदाबाद में से किसी टीम से उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं होता है तो वे नीलामी में उतरेंगे और वहां वह सीएसके द्वारा भी खरीदे जा सकते हैं। स्टार आॅफ स्पिनर ने भी संकेत दिया है कि वह धोनी की टीम के लिए खेल सकते हैं।