April 24, 2024

ब्रह्मास्त्र भोपाल। एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की कुछ देर में अंत्येष्टि होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ चुके हैं। उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सेना के थ्री-ईएमई सेंटर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल से पार्थिव शरीर बैरागढ़ स्थित यथाशक्ति विश्राम घाट पर ले जाया गया। फूलों से सजे सेना के ट्रक में वरुण की पार्थिव देह रखी थी। पूरे रास्ते लोग भारत माता की जय, वरुण सिंह अमर रहें … के नारे लगाते चले। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर सेना के प्लेन से गुरुवार को भोपाल लाया गया था। यहां मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री-विधायकों ने कैप्टन को श्रद्धांजलि दी थी। यहां से पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से भोपाल स्थित सन सिटी कॉलोनी में उनके घर ले जाया गया था।
यहां वरुण सिंह की मां ने बहू के कंधे पर हाथ रखकर कहा था- तुम सबसे बड़ी वीरांगना, बहादुर बेटी हो…। इसके बाद पार्थिव देह मिलिट्री हॉस्पिटल में बने मोर्चरी हाउस में रख दी गई थी। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को उऊर बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे।