March 28, 2024

उज्जैन। एक बार फिर चेन स्नेचरों ने पुलिस को चुनौती देना शुरु कर दिया है। गुरुवार देर शाम 2 बदमाश बाइक पर ऋषिनगर पहुंचे। वृद्धा के गले से चेन झपटने का प्रयास किया गया। वृद्धा गिरने से घायल हो गई। 8 दिनों में तीसरी वारदात सामने आई है। सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर बंशीलाल पोरवार (सेठिया) 65 वर्ष निवासी ऋषिनगर अपनी पत्नी डॉ. सुषमा पोरवाल 63 वर्ष के साथ शाम 7:30 बजे के लगभग घर के सामने भारत माता उद्यान के आसपास टल रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश आये और सुषमा पोरवाल के गले से 2 तोला से अधिक वजनी सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। बदमाशों के झपटता मारते ही वृद्धा गिर गई और पति ने शोर मचाया।
ऋषिनगर के रास्ते गलियोंनुमा होने पर बदमाश रुकने नहीं और असफल होने पर भाग निकले। वृद्धा के गिरने से घुटने और पैर में चोंट लग चुकी थी। उन्हे घर ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। माधवनगर टीआई मनीष लोधा, एसआई महेन्द्र मकाश्रे मौके पर पहुंचे गये।