April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र वाराणसी। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि काशी के विकास मॉडल को देखें और इसे अपने यहां अपनाएं। अपने राज्यों में इसका प्रचार-प्रसार भी करें। काशी और अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं। पुराने शहरों के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए जनता की सहूलियत और सुविधाओं के लिए क्या नया किया जा सकता है, इस पर अपने शासन-प्रशासन को फोकस्ड करें।
वाराणसी के बीएलडब्ल्यू में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री की बैठक चल रही है। वाराणसी के बीएलडब्ल्यू में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री की बैठक चल रही है। बीएलडब्ल्यू में उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और उत्तराखंड के उट के साथ ही बिहार और नागालैंड के उप मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। वाराणसी में मोदी की इस मीटिंग का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर बात हो सकती है। साथ ही, भाजपा सरकार वाले राज्यों में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की प्रोग्रेस पर भी चर्चा हो रही है।