April 20, 2024

उज्जैन। माता पूजन का जुलूस दुकान के सामने से निकालने की बात पर पत्थरबाजी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जुलूस में शामिल लोगों ने 2 भाईयों को पीट दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।
दीप्ति विहार में रहने वाले चंद्रशेखर पिता अनंतनारायण गोयल की महानंदानगर में रहने वाली साली डाली पडिय़ार के विवाह से पहले शनिवार दोपहर को माता पूजन का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के दौरान पटाखे चलाये जा रहे थे। महानंदानगर में रहने वाली द्रोपती पति स्व. फूलचंद मेहरे घर के बाहर ही जनरल स्टोर्स संचालित करती है। जुलूस के दौरान जलता हुआ पटाखा दुकान में आ गया। जिसको लेकर जुलूस घर के सामने से निकालने के लिये उसने माना किया। इसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया।