April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र मुंबई। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (अकव) और डायरेक्टरेट आॅफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (ऊफक) के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। अकव और ऊफक की जॉइंट टीम ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर लगभग 247 करोड़ रुपये मूल्य की 35 किलोग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी है। इतनी भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर जिम्बाब्वे का एक कपल विमान से आया था, जिन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तार कपल में एक 46 साल की महिला और एक 27 साल का पुरुष है, दोनों ही जिम्बाब्वे के नागरिक हैं।
जांच के दौरान पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वे दोनों जिम्बाब्वे के हरारे शहर से मुंबई के लिए चले थे। रास्ते में उन्हें एडिस अबाबा में हेरोइन का कंसाइनमेंट दिया गया था, जिसे उन्हें मुंबई पहुंचाना था। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद दोनों को ऊफक और अकव की जॉइंट टीम ने अरेस्ट कर लिया। इस बात की जांच की जा रही है कि ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप की मुंबई में किसे डिलीवरी लेनी थी।