April 26, 2024

उज्जैन। गुंडे बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार सुबह पुलिस और नगर निगम की टीम ने बेगम बाग के समीप तकिया मस्जिद के पास रहने वाले बदमाश के मकान का अवैध निर्माण तोडऩे की कार्रवाई की।
महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि तकिया मस्जिद के समीप रहने वाले आमीन उर्फ काला पिता अकरम थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी थी बावजूद उसकी अपराधिक गतिविधियां कम नहीं हो रही थी। पुलिस ने नगर निगम से उसकी अवैध संपत्ति की जानकारी मांगी थी।