April 17, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। रावत, मधुलिका और हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शव मद्रास रेजीमेंट सेंटर लाए गए हैं। यहां से रावत और मधुलिका की पार्थिव देह दिल्ली लाई जाएगी। संसद में राजनाथ सिंह ने कहा कि हादसे में बचे अकेले शख्स, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, को वेलिंगटन अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी जान बचाने की कोशिशें जारी हैं। शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच लोग रावत के दिल्ली स्थित घर पर अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद कामराज मार्ग से बरार चौराहे शवयात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली कैन्टोन्मेंट में अंतिम संस्कार होगा। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ ने हादसे पर बयान देना शुरू कर दिया है।