April 25, 2024

उज्जैन। इंदौरोड पर गुरुवार शाम बाइक सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि न्यू इंदिरानगर में रहने वाले मोहन कुशवाह 60 वर्ष अपनी अपनी सुमित्रा 55 वर्ष के साथ इंदौर शादी में शामिल होने गये थे। जहां से शाम को वापस लौटकर आ रहे थे। इंदौररोड दिप्ती विहार कालोनी के सामने पीछे से आये अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों के गिरते ही उनके ऊपर से वाहन का पहिया गुजर गया। मौके पर दोनों की मौत हो गई। परिजन सूचना मिलते ही अस्तपाल पहुंच गये थे। मृतक मोहन कुशवाह दोना-पत्तल का कारोबार करते थे। शुक्रवार सुबह दम्पति का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अज्ञात वाहन की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है।