April 23, 2024

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। महाकाल मानव सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु मां कंचन गिरि ,श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज, अध्यक्ष जानकी सेना संगठन, आचार्य वासुदेव शास्त्री जी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि एक मजबूत हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर महाकाल मंदिर उज्जैन नगरी से 20 फरवरी को ध्वज यात्रा प्रारंभ किया जाएगा। इस ध्वज यात्रा का मकसद भारत को एक मजबूत हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर ध्वज यात्रा उज्जैन महानगरी से प्रारंभ होगीऔर कन्याकुमारी तक ध्वज यात्रा तब तक चलती रहेगी, जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया जाएगा। गुरु मां कंचन गिरि जी का कहना है जब तक हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होगा तब तक वह निरंतर ध्वज यात्रा जगह-जगह पर चलती रहेंगी।
महामंडलेश्वर साध्वी कंचन गिरी ने कहा मे उत्तर प्रदेश से श्रीनगर पहुंच कर लाल चौक पर ध्वज पहराया। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर के लोगों से आग्रह किया कि वे संविधान के अनुसार चले। देश हम सबका है। भारत में रहकर दूसरे देश के नारे लगाना अच्छी बात नहीं है। साध्वी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बिखरने न दें। जन्मदिन पर बल्कि दीप प्रचलित कर, तिलक निकालकर जन्मदिन मनाएं। शुभ कार्य मे सुन्दर कांड ,भजन कीर्तन या रामायण पढ़ें।