April 20, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। मध्यप्रदेश के सागर ग्रुप पर आज सुबह आयकर विभाग व्दारा छापे डाले जा रहे हैं। छापे की कार्रवाई इंदौर, भोपाल में एक साथ चल रही है। भोपाल का सागर ग्रुप मूलत: बिल्डर का काम करता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से इस ग्रुप ने तेजी से पैर पसारे हैं। सागर बिल्डर, सागर पब्लिक स्कूल, सेज विश्वविद्यालय के अलावा रायसेन जिले के तामोट में इस ग्रुप की दो बड़ी फैक्ट्रियां हैं। ग्रुप के डायरेक्टर संजीव अग्रवाल ने भोपाल के अलावा इंदौर में भी सेज विश्वविद्यालय की स्थापना की है।