March 28, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। शासकीय भूमि का विक्रय करने वाले जालसाजोंं की धरपकड़ करने में क्षिप्रा पुलिस ने सफलता हासिल की।
थाना शिप्रा के अपराध क्रमांक 399/21धारा420,406,467,468 भा.द.वि. में शासकीय भूमि का विक्रय अनुबंध करने वाले आरोपी रूप सिंह पिता मूलचंद गुर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम हतुनिया जिला इंदौर, राजेश पिता मूलचंद गुर्जर उम्र 45 वर्ष निवासी सदर, गणेश पिता मूलचंद गुर्जर उम्र 38 वर्ष निवासी सदर, कालू पिता मूलचंद गुर्जर उम्र 34 साल निवासी सदर एवं आरोपी महेंद्र पिता बसंती लाल बरानिया उम्र 61 वर्ष निवासी 27 शास्त्री कॉलोनी इंदौर उक्त पांचों आरोपी घटना दिनांक से ही फरार थे।
शहर इदौर में धोखाधड़ी जैसे संपत्ति संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लिप्त आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गए हैं। पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री महेशचंद जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में एसडीओपी श्री पंकज दीक्षित के निर्देशन में थाना प्रभारी क्षिप्रा गिरिजा शकंर महोबिया द्वारा टीम गठित कर कार्य मे लगाया था। जिन्होंने थाना क्षिप्रा के उक्त अपराध में फरार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उक्त कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्षिप्रा के साथ ही उनि रवि शंकर पारीक, सउनि दिलीप यदुवंशी एवं आरक्षक वीरेंद्र पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।