April 20, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। बेंगलुरु, मुंबई और जामनगर के बाद अब दिल्ली में ओमिक्रॉन के पहले केस का पता चला है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि संक्रमित तंजानिया से आया था। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसके ओमिक्रॉन संक्रमित होने की जानकारी मिली। उसे दिल्ली के छठखढ अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इससे पहले शनिवार को गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन संक्रमित मिला था। वहीं, मुंबई और बेंगलुरु में भी ओमिक्रॉन के केस मिलाकर देश में इस वैरिएंट के कुल 5 संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के नए मामले भारत में मिलने के बीच पुडुचेरी ने कोरोना की वैक्सीन को अनिवार्य कर दिया है। शनिवार को जारी किए गए आॅर्डर में आदेश दिया गया है कि पुडुचेरी पब्लिक हेल्थ एक्ट 1973 के मुताबिक, सभी लोगों को वैक्सीन डोज लगवाना होगा। इस आदेश को न मानने वालों को कानून के तहत दंड दिया जाएगा।