April 23, 2024

ब्रह्मास्त्र मुंबई। नवंबर-दिसंबर के बीच मुंबई पहुंचे 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। खास यह है कि इनमें से एक यात्री दक्षिण अफ्रीका से भी आया था। फिलहाल, भारत में भी ओमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक डॉक्टर में कोरोना के नए स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक में भी ओमिक्रॉन का पता चला है।
इटउ की तरफ से जारी किए गए 9 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आंकड़े 10 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक के हैं। बीएमसी ने जानकारी दी है कि सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी थी कि गुरुवार सुबह तक राज्य में आए 861 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की फळ-ढउफ जांच हो चुकी है। इनमें से तीन कोरोना का शिकार हैं।