March 29, 2024

ब्रह्मास्त्र अशोकनगर। प्रदेश के अशोकनगर नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ पीके सिंह के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। महिला मित्र के साथ उनके एक के बाद एक तीन वीडियो सामने आए थे। एक में तो वे महिला मित्र के साथ संदिग्ध हालत में हैं, जबकि दूसरे में खुद को शहर का डॉन बता रहे हैं। वे कह रहे हैं कि कलेक्टर की हिम्मत नहीं है कि हम पर सीधे कार्रवाई कर सकें। संभवतः वीडियो साल 2014-15 का है। ये वीडियो उस वक्त के बनाए गए हैं, जब सीएमओ महिला मित्र के साथ संदिग्ध परिस्थिति में खड़े थे। महिला ने सीएमओ से नपा में परमानेंट करने की जिद की। इस पर वे इनकार करते हुए कह रहे हैं कि पांच से 50 लाख रुपए तक दे सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा- मैंने घर पर खाना बनाने वाले को भी परमानेंट करवा दिया है। वो बहुत खुश हैं। मेरे पास 10 करोड़ की प्रॉपर्टी है। तुम्हें भी पैसों से तौल दूंगा। मेरे पास गुड़गांव में चार करोड़ का फ्लैट भी है।