April 16, 2024

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की बायो से अपने नाम से ‘चोपड़ा’ और ‘जोनस’ सरनेम हटा दिया। जिसके बाद से प्रियंका और निक जोनस के तलाक के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, इस बीच निक जोनस द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसपर प्रियंका ने कमेंट कर अब तलाक की खबरों को विराम दे दिया है।

मैं तुम्हारी इन बांहों में मरना चाहती हूं: प्रियंका
दरअसल, निक जोनस ने हाल ही में जिम में वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर प्रियंका ने कमेंट कर लिखा, ” ऊेंल्ल! मैं तुम्हारी इन बांहों में मरना चाहती हूं।” प्रियंका ने अपने इस कमेंट से बता दिया है कि वे निक जोनस से बहुत प्यार करती हैं और दोनों अलग नहीं हो रहे हैं।

निक जोनस की वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा का कमेंट।
निक जोनस की वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा का कमेंट।
प्र?ियंका की मां ने तलाक की खबरों को अफवाह बताया
वीडियो में निक जोनस जिम में डंबल्स उठाते और बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “मंडे मोटिवेशन, लेट्स गेट इट।” प्र?ियंका की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए अपने बयान में दोनों के तलाक की खबरों को अफवाह बताया है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाने की अपील भी की है।