March 29, 2024
उज्जैन। शादी में शामिल होकर दोस्त के साथ लौट रहे नगर निगम करने की रात 2:00 बजे चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर अज्ञात है। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है।
सतना का रहने वाला पंकज कनौजिया नगर निगम जोन क्रमांक पांच में प्रधानमंत्री आवास योजना का कामकाज संभालता था। शनिवार को साथी कर्मचारी पिंकेश की शादी में शामिल होने के लिए इंदौर गया था। देर रात दोस्त सुदामा के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। पंकज और सुदामा तिरुपति गोल्ड कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहते हैं। लौटते समय जीरो पॉइंट ब्रिज से होते हुए वह तिरुपति गोल्ड की ओर जा रहे थे रास्ते में ढांचा भवन के समीप पंकज लघुशंका के लिए रुका उसी दौरान चार-पांच युवकों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। सुदामा उसे बचाने के लिए दौड़ा लेकिन हमलावर उसके पीछे भागे तो वह जान बचाकर निकल गया। घटना की जानकारी लगते ही देवास गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची गंभीर रूप से घायल पंकज को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला देवास गेट थाना पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। सुदामा से पूछताछ की जा रही है। परिजनों के आने पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।