March 29, 2024

 हजारों लोग उमड़े, प्रशासन के अधिकारी भी तैनात 

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर आज शुक्रवार को उज्जैन में शिप्रा में स्नान, दान-पुण्य व दीपदान के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु उमड़े है।

प्रशासन ने भी व्यवस्था के लिए शिप्रा के रामघाट, दत्त अखाड़ घाट सहित सभी घाटों पर तहसीलदारों को तैनात किया है। शिप्रा में नहान अल सुबह 5 बजे के बाद से ही शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक लोग नदी में नहान करेंगे व घाटों पर पंडे-पुजारियों को दान-पुण्य करेंगे। इसके पश्चात शाम से रात तक शिप्रा में दीपदान होगा। उज्जैन एसडीएम संजय साहू ने बताया कि शिप्रा के सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा आदि व्यवस्था के लिए तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई है। लोग आराम से घाट पर स्नान, पूजन व दान पुण्य कर रहे है।