April 25, 2024

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना गुरुवार देर शाम इंदौर से उज्जैन पहुँचने के बाद परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने पहुंचे थे। आज सुबह भी उन्होंने महाकाल की भस्मारती की।

उनके साथ में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी भी आए थे। कल देर शाम भी उन्होंने मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर गर्भगृह के बाहर से पूजा-अर्चना की थी। पूजन पंडित घनश्याम पुजारी ने संपन्न कराई और दुशाला औढाकर महाकाल की तस्वीर एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल मौजूद थे। वे शुक्रवार तड़के 4 बजे फिर महाकाल की भस्मारती में शामिल हुवे। परिवार के साथ उन्होंने नंदीहॉल में बैठकर पूरी भस्मारती देखी। यहाँ उनका पूजन पुजारी आशीष गुरु, प्रदीप गुरु ने कराया। भस्मारती के बाद वे उज्जैन के अन्य प्रमुख मंदिर में  दर्शन करने गए। दोपहर में उज्जैन में देव-दर्शन के बाद वे वापस इंदौर लौट गए।