April 20, 2024

ब्रह्मास्त्  भोपाल। मशहूर लेखिका मन्नू (महेंद्र कुमारी) भंडारी का सोमवार को 90 की उम्र में हरियाणा के गुरुग्राम में निधन हो गया। रजनीगंधा, निर्मला, स्वामी, दर्पण फिल्मों की पटकथा लिखने वाली मन्नू भंडारी का मध्य प्रदेश से नाता रहा है। उनका जन्म 3 अप्रैल 1931 मंदसौर के भानपुरा में हुआ था। जब वे 6 साल की थीं, तब पिता सुखसंपतराय भंडारी के साथ अजमेर चली गई थीं।
उन्हें देश-विदेश में ख्याति ‘महाभोज’ व ‘आपका बंटी’ कहानी से मिली थी। मन्नू भंडारी को 2008 में उपाधिन्यास से सम्मानित किया गया। वे 1992 से 1994 तक विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन की प्रेमचंद सृजन पीठ की डायरेक्टर थीं। उनके पिता सुखसंपतराय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। उनकी शिक्षा भले ही राजस्थान में हुई, लेकिन बीच-बीच में कुछ काम से भानपुरा आईं।