April 17, 2024

कुल मिलाकर1.36 करोड़ था इनाम
ब्रह्मास्त्र जगदलपुर। छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली में शनिवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। महाराष्ट्र पुलिस की एलीट कमांडो फोर्स सी-60 ने कुल 1.36 करोड़ के इनामी 26 माओवादियों को ढेर किया। इनमें 4 महिला माओवादी भी शामिल हैं। सभी की शिनाख्त हो चुकी है। 26 नक्सलियों के शव लेकर कमांडोज रविवार को गढ़चिरौली मुख्यालय लौटे।। साथियों ने आॅपरेशन को सफल बनाने वाली टीम का ढोल बजाकर स्वागत किया।
मारे गए नक्सलियों में एक 50 लाख रुपए का इनामी नक्सली मिलिंद उर्फ दीपक उर्फ जीवा भी शामिल है। यह नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इसके अलावा 16 लाख रुपए का इनामी महेश उर्फ शिवाजी गोटा भी शामिल है। यह नक्सली छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-सुकमा जिले की सरहद पर स्थित जगरगुंडा का निवासी था। कमांडोज ने लोकेश उर्फ मंगू पोडयाम कंपनी कमांडर 4 को भी मार गिराने में सफलता पाई है। इस पर 20 लाख रुपए का इनाम था।
ल्ल बस्तर के 46 लाख के इनामी 7 माओवादी भी मारे गए: गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ में जवानों ने जिन 26 नक्सलियों को ढेर किया है। उनमें से 7 माओवादी बस्तर के हैं। सभी पर 46 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सबसे ज्यादा लोकेश पर 20 लाख रुपए का इनाम था। लच्छू और कोसा पर 4-4 लाख, किसन उर्फ जयमन और सन्नू पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। चेतन 2 लाख रुपए का इनामी था। इनमें एक महिला माओवादी भी शामिल है, जिसकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
ल्ल कौन है खूंखार नक्सली मिलिंद: गढ़चिरौली एनकाउंटर में कमांडोज ने खूंखार नक्सली मिलिंद को भी मार गिराया है। इस पर 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहा है। यह नक्सलियों को गोरिल्ला युद्ध प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित करता था। इससे प्रशिक्षण लिए कई लीडर आज महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्य में तांडव मचा रहे हैं। मिलिंद की पत्नी भी माओवादी संगठन में थी , जिसे 2011 में गिरफ्तार किया गया था।
ल्ल 3 कमांडोज भी हैं घायल, 29 हथियार बरामद: गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया- करीब 10 घंटे तक पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ चली। 3 जवानों को भी गोली लगी। तीनों घायल जवानों को नागपुर रेफर किया गया है। उनका इलाज जारी है। घटनास्थल से टीम ने 5 एके-47, 9 एसएलआर , 1 इंसास, 3 थ्री नॉट थ्री, 9 बारह बोर बंदूक समेत 1 पिस्टल बरामद की गई है। कुल 29 हथियार समेत भारी मात्रा में अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।