April 18, 2024

दीपावली के बाद कांग्रेस आलाकमान ने उप्र में सौपी कई महत्वपूर्ण  जिलो की जिम्मेदारी
ब्रह्मास्त्र इंदौर। दीपावली के बाद उत्तर प्रदेश में पहुच कर फिर सक्रिय हुए अ.भा.कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व इंदौर से पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल। कांग्रेस आलाकमान व उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने विश्वास जताते हुये कई महत्वपूर्ण जिलो की जिम्मेदारी दी है। प्रतिज्ञा यात्रा सम्पुर्ण करने के बाद दीपावली यू.पी पहुचते ही फिर सक्रिय  हुये सत्यनारायण पटेल फिर से यूपी के दौरे पर हैं। अब वहां पर राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कमेटी कांग्रेस कमेटी के द्वारा महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा” की शुरुआत जवाहरलाल नेहरु  की 132 की जयंती से शुरू की गई है।