April 20, 2024

ब्रह्मास्त्र बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में एक नाबालिग किशोरी के साथ पिछले छह महीने के दौरान 400 लोगों के रेप करने की जघन्य घटना सामने आई है। पीड़ित नाबालिग की उम्र 16 साल है और उसकी शादी बचपन में ही कर दी गई थी। इस बालिका वधू का यौन शोषण करने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल पाया गया है, जिसने बच्ची के शिकायत लिखवाने के लिए आने पर उससे रेप किया। बीड के पुलिस अधीक्षक राजा रामासामी ने रविवार को इस जघन्य अपराध की पुष्टि की और बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।