April 25, 2024
उज्जैन। गुर्जरगौड़ बाह्मण समाज का अन्नकुट एवं वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान समारोह गुर्जरगौड धर्मशाला कार्तिक चौक पर सम्पन्न हुआ।
प्रारंभ मे नरहरि शुक्लजी का पुजन आरती सम्पन्न की गई। तत्पश्चात समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का वर्तमान अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद माया त्रिवेदी, गिरीश शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, शैलेन्द्र व्यास, अध्यक्ष उत्तम दुबे, अजित शर्मा, राधेश्याम जोशी, अनिल जोशी, गोपाल दुबे, संतोष शर्मा, मनीष उपाध्याय, विजय दुबे, प्रवीण तिवारी, अखिलेश चौबे, गोविन्द्र शर्मा, संतोष दुबे, श्याम तिवारी, देवकांत जोशी उपस्थित थे। संचालन सविता शर्मा ने किया एवं आभार पुरूषोत्तम दुबे ने माना। यह जानकारी गोपाल दुबे ने दी।