April 19, 2024

बलात्कार का आरोपी खुद भी हमीदिया में डॉक्टर, 7 साल से थी दोस्ती

ब्रह्मास्त्र भोपाल। इंदौर के सरकारी अस्पताल की लेडी डॉक्टर के साथ भोपाल में बलात्कार का मामला सामने आया है। भोपाल के कोहेफिजा स्थित फ्लैट में बंधक बनाकर डॉक्टर से गांधी मेडिकल कॉलेज (हमीदिया, भोपाल) से एमडी कर रहे डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। हमीदिया के डॉक्टर पर लेडी डॉक्टर ने पिटाई का भी आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार 28 साल की डॉक्टर इंदौर के सरकारी अस्पताल में पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस कर रही हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज में एमडी के साथ प्रैक्टिस कर रहे जूनियर डॉक्टर राहुल कनाडे से उसकी दोस्ती हो गई। सितंबर 2020 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए भोपाल बुलाया। डॉक्टर उससे मिलने इंदौर से भोपाल पहुंची। आरोपी उसे थद्दाराम कांप्लेक्स, कोहेफिजा में अपने फ्लैट में लेकर पहुंचा। फ्लैट में बंधकर बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर पीटा और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।

2014 से दोनों थे दोस्त

लेडी डॉक्टर के अनुसार वर्ष 2014 में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती राहुल से हुई थी। दोनों के बीच करीबी दोस्ती थी। इसके बाद जब वह इंदौर चली गई तो दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। मई में आरोपी ने उसे जरूरी बात करने के बहाने अपने फ्लैट में बुलाया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा भी दिया था।