April 20, 2024

ब्रह्मास्त्र उज्जैन। राष्टसंत डॉ. वसंतविजय महाराज अचानक उज्जैन पहुंचे। खबर मिलते ही यहां पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाकाल के पं. दिनेश पुजारी के आमंत्रण पर राष्टसंत वसंतविजय महाराज उज्जैन पहुंचे और उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। महाकाल मंदिर समिति प्रशासक जूनवाल ने उनका स्वागत किया। महाराज जी ने दैनिक ब्रह्मास्त्र को बताया कि इंदौर के बास्केटबॉल स्टेडियम में 19 से 27 नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना के लिए महाकाल से प्रार्थना करने आए हैं। उज्जैन प्रवास के दौरान महाराज जी ने एक जन्मदिन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।